क्या कहते हैं चेहरे- शरीर के तिल और इनका आपके भविष्य पर प्रभाव

दाई कनपटी पर तिल वालों को सुंदर स्त्री मिलती है, कंधे पर तिल वाला राजसी सुख भोगता, दाहिने गाल की ठुड्डी पर तिल वाले भावुकता में निर्णय लेकर परेशानियां मोल लेते है

किसी भी व्यक्ति के शरीर पर 12 से ज्यादा तिल हैं तो फिर उसके तिल होने का ज्यादा महत्व नहीं रह जाता है
माथे पर तिल का मतलब संघर्ष के बाद सफलता मिलती है।

न जाने कितने आशिकों और शायरों ने अपनी प्रेयसी के गालों पर तिल को सुंदरता से जोडते हुए इसकी शान में कसीदे गढ़े हैं। बॉलीवुड के कई गानों में भी चेहरे पर तिल की तारीफ की गई है। मगर क्या आप जानते हैं कि गालों पर तिल आपके व्यक्तित्व की चुगली भी करते हैं।

जैसे जिन लोगों के बायीं कनपटी पर तिल होता है, ऐसे लोगों की शादी सुंदर स्त्री से होती है। जिस व्यक्ति के दाहिनी ठुड्डी पर तिल होता है, ऐसे लोग भावुकता में बहकर गलत निर्णय लेने से जीवनभर परेशानियां झेलते हैं। जिनके दाई कनपटी पर तिल होता है वो लोग अपनी जीवन में खूब तरक्की करते हैं।

इसी तरह कंधे पर तिल का होना अर्थ कि उस व्यक्ति का जीवन सफल और प्रशंसनीय होगा। माथे पर दाहिनी ओर तिल धन की ओर इशारा करता है। ऐसे लोग अपने आसपास मौजूद लोगों के बीच अधिक प्रसिद्ध होते हैं।

हालांकि किसी भी व्यक्ति के शरीर पर 12 से ज्यादा तिल हैं तो फिर उसके होने या नहीं होने का ज्यादा महत्व नहीं रह जाता है। कहा यह भी जाता है कि शरीर के जिस हिस्से पर तिल होता है वो उसके पूर्व जन्म में लगी किसी चोट का होता है। हालांकि यह कपोल कल्पना मात्र है।

जाने किस तिल का क्या महत्व है

माथे पर तिल है तो आप करियर शुरुआत में खूब संघर्ष करेंगे।

नाक पर तिल है तो माना जाता है कि व्यक्ति को बहुत ज्यादा अनुशासित बना देता है

नाक के नीचे तिल का होना बताता है कि व्यक्ति के चाहने वालों की संख्या बहुतेरी है।

हालांकि ऐसे लोग रिजर्व नेचर की वजह से अन्य लोगों से ही कम लगाव रखते हैं।

माथे पर तिल संघर्ष के बाद धनवान बनाता है।

होंठों पर तिल होना बताता है कि आप बहुत ज्यादा प्रेमी स्वभाव के हैं। तिल अगर स्त्री के शरीर पर बाएं भाग और पुरुष के दाएं भाग पर है तो ये शुभ माना जाता है।

दोनों भौहों के बीच में तिल होने पर व्यक्ति बहुत बुद्धिमान होता है। दाहिनी भौंह पर तिल होना सुखी जीवन का संकेत है लेकिन अगर बाईं तरफ का तिल है तो भाग्य कई बार साथ नहीं देता है।

स्त्रियों के बाएं गाल पर तिल हो तो यह शुभ माना जाता है। उसकी संतान अच्छी होती है। यदि तिल नाक के आगे वाले हिस्से में है तो हर प्रकार से सुख मिलता है।

नाक के दाहिनी तरफ तिल कम कोशिशों के साथ अधिक लाभ देता है जबकि बाईं तरफ का तिल अशुभ प्रभाव देता है।

बाईं आंख के ठीक नीचे तिल हो तो वह व्यक्ति कामुक स्वभाव का होता है।

जिन लोगों की बाईं आंख की पलक पर तिल है तो ऐसे लोग तेज दिमाग वाले होते है। ऐसे लोग मुश्किलों से सामना करके बहुत सफल होते हैं।

जिन लोगों के दाहिने गाल की ठुड्डी पर तिल होता है, वह लोग भावुक होते हैं। भावुक होने के कारण वो कई बार परिस्थितियों में फंस जाते हैं।

हथेली पर तिल का अर्थ भी जान लें

जिन लोगों की हथेली पर शनि पर्वत पर तिल है। ऐसे लोगों को नए दोस्त बनाना काफी पसंद होता है। ऐसे लोग काफी मेहनती भी होते हैं। सफलता के नजरिये से देखा जाए तो शनि पर्वत पर तिल वाले व्यक्ति को मिश्रित फल प्राप्त होते हैं।

तिल के आकार का भी महत्व

सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी ने बताया कि तिल के आकार का भी बहुत महत्व होता है। बड़े तिल व्यक्ति के जीवन में खास महत्व रखते हैं। इसी तरह लंबे तिल सामान्य अच्छे परिणाम देते हैं। सिर पर दाईं और तिल हो तो व्यक्ति को ऐश्वर्य और सुख भाग्य की प्राप्ति होती है।

हथेली के अशुभ तिल

हथेली के शुक्र पर्वत पर तिल का होना अच्छा नहीं माना जाता है। इससे व्यक्ति के विचारों की पवित्रता खत्म हो जाती है और ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन मुश्किलों भरा रहता है

मंगल पर्वत पर तिल का होना जीवन में होने वाली दुर्घटनाओं का संकेत देता है। इस स्थान पर तिल होना संपत्ति में नुकसान की भी सूचना देता है।

बुध पर्वत पर तिल होना अचानक से होने वाले नुकसान का संकेत देता है। इसलिए ऐसे लोगों को आर्थिक मामलों में संभलकर चलने की जरूरत होती है।

यदि आपकी कुंडली के दूसरे, तीसरे, चौथे, पांचवें या छठे भाव में शनि है, तो आपके शरीर के बाईं ओर तिल होगा। इसके अलावा, यदि आपके सातवें भाव से बारहवें भाव में ग्रह है, तो आपके शरीर के सामने वाले हिस्से पर अधिक तिल होंगे।

यदि आपकी कुंडली के पहले से छठे भाव या नीच राशि में ग्रह हैं तो आपके शरीर के पिछले हिस्से पर तिल अधिक होंगे। इसके अलावा, जिन लोगों की कुंडली में राजयोग होता है, उनके हाथ या पैर में आमतौर पर तिल होता है।

जुड़वां तिल या एक-दूसरे आसपास मौजूद तिल

किसी भी चीज की अधिकता लोगों के लिए बुरी होती है। ज्योतिष में भी यह माना जाता है कि आपके शरीर पर कहीं भी एक से अधिक तिल अशुभ होते हैं। जुड़वा तिल या एक दूसरे के बगल में तिल दोहरे व्यक्तित्व का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह भी हो सकता है कि आप दो बार शादी करेंगे। इस बात की भी संभावना हो सकती है कि आपको कोई भी चीज जीवन में आसानी से नहीं मिलेगी।

त्रिभुज के आकार में तीन तिल

त्रिभुज के आकार का तिल त्रिभुज बनाने वाले तीन मोल से भिन्न होता है। त्रिकोण बनाने वाले तिल आपको मिश्रित परिणाम दे सकते हैं। एक ओर आप अच्छे रहेंगे, वहीं आपके कुछ कर्म आपको नकारात्मकता और विषम परिणामों की ओर ले जाएंगे।

पुरुषों और महिलाओं के लिए भाग्यशाली तिल

एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी के अनुसार कुछ तिल होते हैं, जो हमारे जीवन में भाग्य का परिचय देते हैं। पुरुषों के लिए यदि आपके दाहिने पैर पर, शरीर के पिछले भाग पर या आपकी आंखों के आसपास तिल है, तो यह अत्यधिक शुभ माना गया है। महिलाओं के लिए उनके होंठ, स्तन और कान के पास तिल भाग्यशाली माना जाता है। यह उन्हें एक समझदार साथी देने के साथ धनवान और अत्यंत उज्ज्वल भविष्य प्रदान करेगा।

तिल पर बाल होना शुभदायक

जिस तिल पर बाल होते हैं, वह भाग्यशाली माना जाता है। यह स्वस्थ तिल का संकेत हैं। जिस भी व्यक्ति के शरीर में ऐसा तिल होता है, उसे अपने जीवन में अच्छे परिणाम मिलते हैं।

निचले होंठ पर तिल जुआ और असामाजिक कार्य को इंगित करने वाला

जिस व्यक्ति के ऊपर के होंठ के बाहरी तरफ तिल है, तो वह बहुत भाग्यशाली होता है। हालांकि, यदि आपके निचले होंठ पर एक है, तो यह जुआ और शरारती कार्यों को इंगित करता है।

पेट व पीठ पर तिल का होना

पेट पर नाभि के अगल-बगल तिल होना शुभ माना जाता है। जिनके पेट पर तिल होता है, उनके पास रुपए पैसे की कमी नहीं होती है। ऐसे इंसान खाने-पीने के बहुत शौकीन होते हैं। वहीं जिनके पीठ पर तिल होता है, वे काफी धनवान होने के साथ सुखी जीवन जीते हैं।

पैर के अंगूठे व हथेली पर तिल का होना

जिस इंसान के पैर के अंगूठे में तिल होता है, उसकी समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ती है। यह लोग अपनी लाइफ में खूब पैसा कमाते हैं। वहीं जिनके हथेली के बीच में तिल होता है वे लोग बहुत चालाक होते हैं और कोई भी कार्य सोच-विचार कर करते हैं।

कमर व ठुड्डी पर तिल

जिसके कमर पर तिल होता है वो ज्यादातर समय पढ़ाई में गुजारते हैं और किसी अच्छे पद पर नौकरी करते हैं। वहीं जिसके ठुड्डी पर तिल होता है वे लोग सांसारिक सुखो का भोग करते हुए खुशियों भरा जीवन जीते हैं।

माथे पर तिल वाले ज्यादातर यात्राएं करने वाले

जिनके माथे पर तिल का निशान है, वे लोग ज्यादातर यात्राएं करते हैं। ऐसे लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती रहती है। वहीं जिनके गर्दन पर तिल होता है। ऐसे लोग लोग आकर्षक होने के साथ धैर्यवान और बुद्धिजीवी होते हैं।

Leave a Reply

More Posts

Connect with Astrologer Parduman on Call or Chat for personalised detailed predictions.

Contact Details

Stay Conneted

    Shopping cart

    0
    image/svg+xml

    No products in the cart.

    Continue Shopping