सितंबर में मनाए जाने वाले प्रमुख व्रत और त्योहार!

सितंबर माह की शुरुआत भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि से हो रही है, और इस महीने में भाद्रपद के साथ आश्विन माह भी आएगा। व्रत और त्योहारों के लिहाज से यह महीना बहुत खास है। अंग्रेजी कैलेंडर के नौवें महीने सितंबर में गणेश चतुर्थी, ऋषि पंचमी और कई प्रमुख व्रत त्योहार मनाए जाएंगे। इसके साथ ही, इस महीने पितृ पक्ष का भी आरंभ हो रहा है। इस समय दान-पुण्य का विशेष महत्व है। आइए, जानते हैं सितंबर में आने वाले सभी व्रत और त्योहारों के बारे में…

सितंबर 2024 व्रत-त्योहार सूची

  1. 1 सितंबर 2024, रविवार – भाद्रपद कृष्ण चतुर्दशी, पर्यूषण पर्व प्रारंभ, मासिक शिवरात्रि, श्रीकृष्ण छठी
  2. 2 सितंबर 2024, सोमवार – भाद्रपद अमावस्या
  3. 6 सितंबर 2024, शुक्रवार – वाराह जयंती, हरतालिक तीज
  4. 7 सितंबर 2024, शनिवार – मलयालम विनायक चतुर्थी, विनायक चतुर्थी
  5. 8 सितंबर 2024, रविवार – ऋषि पंचमी
  6. 9 सितंबर 2024, सोमवार – स्कंद षष्ठी
  7. 10 सितंबर 2024, मंगलवार – ललिता सप्तमी, ज्येष्ठ गौरी आवाहन
  8. 11 सितंबर 2024, बुधवार – राधा अष्टमी, महालक्ष्मी व्रत आरंभ
  9. 12 सितंबर 2024, बृहस्पतिवार – ज्येष्ठ गौरी विसर्जन
  10. 14 सितंबर 2024, शनिवार – एकादशी परिवर्तिनी एकादशी
  11. 15 सितंबर 2024, रविवार – शुक्ल द्वादशी, वामन जयंती, ओणम, भुवनेश्वरी जयंती
  12. 16 सितंबर 2024, सोमवार – विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रांति
  13. 17 सितंबर 2024, मंगलवार – अनंत चतुर्दशी, पूर्णिमा श्राद्ध, भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
  14. 18 सितंबर 2024, बुधवार – पितृपक्ष प्रारंभ, प्रतिपदा श्राद्ध, आंशिक चंद्रग्रहण, भाद्रपद पूर्णिमा
  15. 19 सितंबर 2024, गुरुवार – अश्विन मास प्रारंभ
  16. 21 सितंबर 2024, शनिवार – विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी
  17. 24 सितंबर 2024, मंगलवार – कालाष्टमी, मासिक कालाष्टमी
  18. 25 सितंबर 2024, बुधवार – अश्विन कृष्ण नवमी, नवमी श्राद्ध, जीवित्पुत्रिका व्रत
  19. 27 सितंबर 2024, शुक्रवार – अश्विन कृष्ण एकादशी, एकादशी श्राद्ध
  20. 28 सितंबर 2024, शनिवार – अश्विन कृष्ण एकादशी, इंदिरा एकादशी
  21. 29 सितंबर 2024, रविवार – अश्विन कृष्ण द्वादशी, द्वादशी श्राद्ध, मघा श्राद्ध, प्रदोष व्रत
  22. 30 सितंबर 2024, सोमवार – अश्विन कृष्ण त्रयोदशी, त्रयोदशी श्राद्ध, मासिक शिवरात्रि, कलियुग
Leave a Reply

Connect with Astrologer Parduman on Call or Chat for personalised detailed predictions.

Contact Details

Stay Conneted

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping