Holi 2024 : हर व्यक्ति की राशि अलग तो होली पर गुलाल भी राशि के हिसाब से हो अलग

बहुत कम लोग जानते हैं कि रंग का चयन भी किसी व्यक्ति की राशि का सीधा संबंध ज्योतिष से होता है। आपके द्वारा इस्तेमाल जाने वाला रंग आपके ग्रहों को आपके अनुकूल या प्रतिकूल बनाता है। सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी एस्ट्रोलॉजी होली पर्व पर राशि के हिसाब से रंग के इस्तेमाल के टिप्स दे रहे हैं कि किस राशि के लोगों को किस रंग के हिसाब से रंग लगाना बेस्ट है।
मेष राशिः मेष राशि का संबंध मंगल से है और मंगल का रंग लाल है। होली पर इस राशि के लोगों को लाल रंग का इस्तेमाल करना चाहिए।

वृष राशिः इस राशि के स्वामी शुक्र हैं जो कि स्वभाव से शांत और जीवन में प्रेम और सौंदर्य के कारक हैं। वृष वाले यदि पानी मिले रंगों से होली खेलेंगे तो यह उनके फायदेमंद रहेगा।

मिथुन राशिः आपकी राशि के स्वामी बुध हैं और बुध को हरी चीजें बेहद पसंद होती हैं। इसलिए मिथुन राशि वालों को हरे रंग के गुलाल से होली खेलनी चाहिए।

कर्क राशिः आपकी राशि के स्वामी चंद्र हैं। चंद्रमा को बेहद शांत और शीतल प्रकृति का माना जाता है। ऐसे लोगों को पानी की तरह बहना और अपनी धुन में चलते रहना पसंद है। इन्हें सुगंधित फूलों वाले गुलाल से होली खेलनी चाहिए।

सिंह राशिः आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। इनके जीवन में पीले और नारंगी वस्तुओं पर इनका विशेष प्रभाव होता है। ऐसे में पीले और नारंगी रंगों के गुलाल से होली खेलना बेहतर है।

कन्या राशिः पृथ्वी तत्व की राशि कन्या का स्वामी ग्रह बुध है। ऐसे लोगों को मॉर्डन जीना और खाना पसंद होता है। हरे रंग वाले गुलाल से इन्हें होली खेलनी चाहिए।

तुला राशिः आपकी राशि के स्वामी शुक्र हैं और उनकी कृपा से ही इन्हें जीवन में भौतिक सुविधाओं के अलावा प्रेम और आकर्षण की प्राप्ति होती है। इन्हें डीप डार्क कलर वाले रंगों से होली खेलनी चाहिए।

वृश्चिक राशिः ऐसी राशि वाले लाल ग्रह मंगल के हैं और इस राशि के लोगों को गुस्सा अधिक आता है। इसलिए पिंक या अन्य हल्के रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए।

धनु राशिः आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। लाल, पीले या फिर केसरिया रंग के गुलाल से आपको होली खेलनी चाहिए।

मकर राशिः आपकी राशि के स्वामी शनि हैं। आपके लिए जामुनी, डार्क ग्रे वाले रंगों से होली खेलना सही रहेगा।

कुंभ राशिः आपके भी स्वामी शनि हैं। काला या डार्क स्लेटी रंगों से होली खेलेंगे तो बेहतर रहेगा।

मीन राशिः आपके राशि के स्वामी सूर्य होने की वजह से लाल रंग या डार्क गुलाबी रंगों से होली खेलना सही रहेगा।

Leave a Reply

More Posts

Connect with Astrologer Parduman on Call or Chat for personalised detailed predictions.

Contact Details

Stay Conneted

    Shopping cart

    0
    image/svg+xml

    No products in the cart.

    Continue Shopping