कन्या राशि वाले कीवी, वृश्चिक राशि वाले सेब और अनार खाएंगे तो मिजाज खुश बना रहेगा

एस्टोलॉजर प्रदुमन के अनुसार राशि के अनुसार से फलों तथा अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन करना उत्तम रहता

बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि किसी व्यक्ति के खानपान का भी सीधा संबंध ज्योतिष से होता है। आपके द्वारा ग्रहण किया गया भोजन आपके ग्रहों को आपके अनुकूल या प्रतिकूल बनाता है। सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी फूड एस्ट्रोलॉजी के टिप्स दे रहे हैं कि किस राशि के लोगों को फलों के अलावा अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन उनके लिए बेस्ट है। राशि अनुसार फल और अन्य पदार्थ खाएंगे तो मूड भी खुश रहेगा।

मेष राशि: मेष राशि का संबंध मंगल से है और मंगल का रंग लाल है। इस राशि के लोगों को लाल फल, लाल मसूर की दाल, बेसन का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही यदि आप तांबे के बर्तनों में भोजन खाएं तो आपकी ग्रह दशा भी मजबूत होगी। मंगल ग्रह की वजह से आपके शरीर को ज्यादा तेज की जरूरत होती है यानि ज्यादा एनर्जी और सबसे ज्यादा एनर्जी ड्राई फ्रूट्स खाने से ही मिलती है।

वृष राशि: वृष राशि के स्वामी शुक्र हैं जो कि स्वभाव से शांत और जीवन में प्रेम और सौंदर्य के कारक हैं। ऐसे फलों का सेवन करें जिसमें ज्यादा पानी की मात्रा हो। जैसे कि अनानास, संतरे और तरबूज आदि। ऐसी राशि वाले लोगों के लिए खाने के साथ खीरे और टमाटर की सलाद भी फायदेमंद रहेगी। ऐसी राशि वालों में खाने की सफेद वस्तुओं पर शुक्र का प्रभाव होता है। इसलिए आपको दूध, दही, खीर का सेवन करते रहना चाहिए। चांदी के बर्तनों में खाना सबसे उत्तम रहेगा।

मिथुन राशि: आपकी राशि के स्वामी बुध हैं और बुध को हरी चीजें बेहद पसंद होती हैं। इसलिए मिथुन राशि वालों को हरे रंग के छिलके वाले फल जैसे कि अमरूद, तरबूज, संतरा आदि का सेवन फायदेमंद रहेगा। फलों के अलावा आपको हरी मूंग की दाल, पत्तेदार सब्जियों का अपने आहार में शामिल करना चाहिए।

कर्क राशि: आपकी राशि के स्वामी चंद्र हैं। चंद्रमा को बेहद शांत और शीतल प्रकृति का माना जाता है। ऐसे लोगों को पानी की तरह बहना और अपनी धुन में चलते रहना पसंद है। इन्हें फलों से बने कस्टर्ड खाने चाहिए। आपको ठंडा दूध, बादाम और मखाने का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आपके लिए चावल और दूध, दही खाना भी अच्छा है।

सिंह राशि: आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति हैं और खाने की पीली और नारंगी वस्तुओं पर इनका विशेष प्रभाव होता है। आपकी राशि वालों को केसर वाली मिठाइयां और अरहर की दाल लेनी चाहिए। ड्राई फ्रूट से बनी खीर का सेवन भी लाभप्रद रहेगा।

कन्या राशि: पृथ्वी तत्व की राशि कन्या का स्वामी ग्रह बुध है। ऐसे लोगों को मॉर्डन जीना और खाना पसंद होता है। फलाहार में कीवी जैसे फलों को खाना फायदेमंद रहेगा। हरी पत्तेदार सब्जियां और नारियल पानी पीना भी सही रहेगा।

तुला राशि: आपकी राशि के स्वामी शुक्र हैं और उनकी कृपा से ही हमें अपने जीवन में भौतिक सुविधाओं के अलावा प्रेम और आकर्षण की प्राप्ति होती है। मसालेदार स्नैक्स के अलावा आपको मीठा अच्छा लगता है। हर शुक्रवार को खीर खानी चाहिए।

वृश्चिक राशि: आप लाल ग्रह मंगल के जातक हैं और गुस्सा अधिक होता है। आपको उन चीजों का सेवन करना चाहिए जो आपके दिमाग और मन को शांत रखे। आपको अनार और सेब खाने चाहिए।

धनु राशि: आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। आपके लिए उन चीजों को खाना अच्छा होता है जो लाल, पीली या फिर केसरिया रंग की हैं। आपके लिए केला, आम और चने की दाल खाना अच्छा होता है।

मकर राशि: आपकी राशि के स्वामी शनि हैं। आपको फलों में अनानास, जामुन, काले अंगूर और खाने में उड़द की दाल और कच्चे केले का प्रयोग करना चाहिए। आप लोहे के बर्तनों में पका खाना खाएंगे तो ग्रह स्थिति में भी सुधार होगा।

कुंभ राशि: आपके भी स्वामी शनि हैं। इसलिए खाद्य तेल के रूप में केवल सरसों के तेल का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही काले तिल और उड़द हर शनिवार को जरूर खाने चाहिए।

मीन राशि: आपके राशि स्वामी सूर्य होने की वजह से आपको गरम तासीर की चीजों का प्रयोग अधिक करना चाहिए। आपके लिए लाभप्रद माने जाने वाले लाल रंग वाले फल जैसे सेब और स्ट्रॉबेरी का स्वाद भी पसंद होता है।

Leave a Reply

More Posts

Connect with Astrologer Parduman on Call or Chat for personalised detailed predictions.

Contact Details

Stay Conneted

    Shopping cart

    0
    image/svg+xml

    No products in the cart.

    Continue Shopping