8 अगस्त: शनिदेव की कृपा से पूरी होंगी इच्छाएं! जानें खास उपाय!

साल का हर महीना खास होता है, लेकिन इस साल अगस्त माह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। इस महीने भगवान शिव के अलावा शनिदेव और हनुमान की विशेष कृपा भी प्राप्त होगी। श्रावण मास भगवान शिव का प्रिय महीना है, और 8 अगस्त इस महीने की एक खास तारीख है जो कई जातकों की इच्छाओं को पूरा कर सकती है। 8 अगस्त 2024 को 888 का अद्वितीय संयोग बन रहा है, जो ज्योतिष और अंक ज्योतिष के लिहाज से खास है। यह दिन कई लोगों की किस्मत को चमका सकता है। आइए जानते हैं ज्योतिषी चिराग दारूवाला से कि 8 अगस्त को क्यों खास माना जा रहा है और इस दिन कौन से उपाय करने से आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है।

8 अगस्त 2024 का महत्व

8 अगस्त 2024 का दिन बेहद खास माना जा रहा है। ज्योतिष और अंक ज्योतिष में इस दिन की विशेषता को लेकर कई विशेषज्ञों ने इसे जादुई अंक के रूप में वर्णित किया है। 8 अगस्त को अनंत दिवस (Infinity Day) भी मनाया जाता है, और इस दिन 888 का अद्वितीय संयोग बन रहा है, जिसे लायन गेट पोर्टल (Lion’s Gate Portal) कहा जाता है। यह साल का 8वां दिन है, अगस्त का 8वां महीना है, और यदि 2024 को जोड़ें, तो भी अंक 8 ही आता है। इसे अध्यात्म से भी जोड़ा गया है, और कहा जाता है कि इस दिन कोई भी इच्छा पूरी की जा सकती है। इसलिए, इस दिन आप अवश्य मेनिफेस्ट (Manifest) करें, इससे आपको लाभ होगा।

अंक 8 और शनिदेव का संबंध

अंक शास्त्र के अनुसार, 8 को शनि का अंक माना जाता है। मूलांक 8 वाले लोगों पर शनिदेव की विशेष कृपा होती है, जिससे इन्हें धन और भाग्य में कमी नहीं होती है।

8 अगस्त के विशेष उपाय

यदि आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो हनुमान जी आपकी मदद कर सकते हैं। सुबह 8 बजकर 8 मिनट पर एक सफेद कागज पर “ऊँ नमो भगवते हनुमते नमः” लिखकर अपनी एक इच्छा को आठ बार लिखें। इसके बाद कागज को अपनी ओर करते हुए तीन बार मोड़ें और इसे हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर के नीचे रखें। इसे करीब 8 दिनों तक वहीं रखें और फिर इसे पीपल के पेड़ के नीचे दबा दें।

लायन गेट पोर्टल (Lion Gate Portal) क्या है?

यह आध्यात्मिकता और ज्योतिष से जुड़ा एक महत्वपूर्ण संयोग है। इस दिन पृथ्वी, सिरीयस तारा और ओरियन तारामंडल एक सीध में आते हैं, जिससे शक्तिशाली ऊर्जा का पोर्टल खुलता है। यह पोर्टल सिंह राशि से जुड़ा है, जिसका स्वामी सूर्य है, जो शक्ति, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक माना जाता है।

8 अगस्त के इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं

8 अगस्त को देश और दुनिया में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी हैं:

  • 1988: अफगानिस्तान से नौ साल के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी शुरू हुई।
  • 1509: महाराजा कृष्णदेव राय का विजयनगर साम्राज्य के सम्राट के रूप में राज्याभिषेक।
  • 1549: फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1609: वेनिस की सीनेट ने गैलीलियो द्वारा तैयार की गई दूरबीन का निरीक्षण किया।
  • 1763: वर्षों के संघर्ष के बाद कनाडा ने फ्रांस के अधिकार से स्वतंत्रता प्राप्त की।
  • 1864: जिनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना हुई।
  • 1876: थॉमस अल्वा एडिसन ने माइमियोग्राफ का पेटेंट कराया।
  • 1899: ए.टी. मार्शल ने रेफ्रिजरेटर का पेटेंट कराया।
  • 1900: बोस्टन में पहली डेविस कप सीरीज की शुरुआत हुई।
  • 1908: प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका सिद्धेश्वरी देवी का जन्म हुआ।
  • 1919: ब्रिटेन ने अफगानिस्तान की स्वतंत्रता को मंजूरी दी।
  • 1942: महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की।
  • 1947: पाकिस्तान ने अपना राष्ट्रीय ध्वज स्वीकृत किया।
  • 1988: ईरान और इराक के बीच युद्ध विराम की घोषणा की गई।
  • 1990: इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन ने कुवैत पर कब्जे की घोषणा की।
  • 2004: इटली ने बोफोर्स दलाली मामले के मुख्य आरोपी ओटावियो क्वात्रोची को भारत को सौंपने से इनकार किया।
  • 2010: तेजस्विनी सावंत ने म्यूनिख में आयोजित विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप की 50 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

 

 

Leave a Reply

Connect with Astrologer Parduman on Call or Chat for personalised detailed predictions.

More Posts

Contact Details

Stay Conneted

    Shopping cart

    0
    image/svg+xml

    No products in the cart.

    Continue Shopping