अनंत-राधिका की जोड़ी, रिलायंस का व्यापार और बढ़ाएगी

एस्टोलॉजर प्रदुमन ने न्यूमेरोलॉजी गणना कर बताया शादी करने वाले हाई प्रोफाइल जोडे से अंबानी परिवार को कहां तक आर्थिक फायदा होगा

देश-दुनिया की सुर्खियों में आए प्रतिष्ठित अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की इस साल 12 जुलाई को है। सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी ने दोनों की शादी के बाद बिजनेसमैन अंबानी परिवार के आर्थिक हालत पर न्यूमेरोलॉजी के हिसाब से गणना की है। उनका कहना है कि राधिका के अंबानी परिवार के साथ जुड़ने से पहले से अति समृद्ध अंबानी परिवार का व्यापार दिन दूनी और रात चौगुनी की तर्ज पर और ज्यादा बढ़ेगा।

राधिका का जन्म 18 दिसम्बर को मुंबई में हुआ। न्यूमेरोलॉजी इसे बेसिक नंबर कहा जाता है। 18 यानि 1+8 का जोड़ नौ आता है। उनके भावी पति अनंत अंबानी की जन्मतिथि 10 अप्रैल है। इन बेसिक नंबर्स का का ग्रह सूर्य है। ऐसे लोग दृढ़ निश्चय वाले होते हैं। काम के प्रति जुनूनी होते हैं। अनंत अंबानी का जन्म वर्ष 1995 है जिसके अंतिम दो अंक 95 डेस्टनी नंबर कहे जाते हैं और यह चंद्रमा ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। चंद्रमा शीतलता का प्रतीक माना जाता है। राधिका की राशि धनु और अनंत की राशि मेष है, दोनों अग्नि राशियाँ हैं। धनु राशि वालों का मेष राशि वालों से अच्छी तरह मेल खाता है। दोनों राशियों वाले मौज-मस्ती करने वाले होते हैं।

धनु राषि वाले लोगों के के कई गुण हैं, जैसे नेतृत्व क्षमता के साथ हल्का-फुल्का स्वभाव रहना। इसके अलावा उदारता का गुण इनमें होता है। अपनी राशि के अनुरूप राधिका उदारता का भाव लिए वर्तमान में एक नॉन प्रोफिट एनजीओ से जुड़ी हैं। उन्हें फैशन तो पसंद रहेगा इसके अलावा अन्य सामाजिक कार्यों में भी रुचि रहेगी। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएट राधिका ने अपनी लिंक्डइन प्रोफाइल पर इस बात का जिक्र किया है कि उनकी बिज़नेस के अलावा उन्हें सिविल राइट्स, आर्थिक सशक्तीकरण, शिक्षा और हेल्थ सेक्टर में खासी रुचि है।

अपनी इन्हीं खूबियों के कारण राधिका अपने होने वाले पति के पारिवारिक बिजनेस को और बढ़ाएंगीं। निकट भविष्य में वह अंबानी परिवार के पर्यावरण वाले किसी प्रोजेक्ट में और विदेश में अन्य महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

More Posts

Connect with Astrologer Parduman on Call or Chat for personalised detailed predictions.

Contact Details

Stay Conneted

    Shopping cart

    0
    image/svg+xml

    No products in the cart.

    Continue Shopping