सावन 2024 की तिथि: सर्वार्थ सिद्धि और आयुष्मान योग में होगी सावन की शुरुआत, जानिए तिथि, कितने होंगे सोमवार और महत्व

हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि सावन के महीने में की गई पूजा-पाठ का व्यक्ति को विशेष फल मिलता है और भोलेनाथ प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। इस बार सावन पर बहुत ही अद्भुत संयोग बन रहा है। दरअसल, इस बार सावन महीने की शुरुआत सोमवार से हो रही है। साथ ही इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, आयुष्मान योग और प्रीति योग भी बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं कि सावन कब से आरंभ हो रहा है और इस बार सावन में कितने सोमवार होंगे।

सावन महीने की तिथि:

वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई 2024, सोमवार से हो रही है और सावन महीने का समापन 19 अगस्त को होगा। इस बार सावन के महीने में 5 सोमवार पड़ रहे हैं। सावन माह में पांच सोमवार पड़ना बहुत शुभ माना जाता है।

सावन का धार्मिक महत्व:

सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना करने से विशेष फल प्राप्त होता है। सावन के महीने में सोमवार का दिन विशेष महत्व रखता है। इस दिन जो भी व्यक्ति भगवान शिव और मां पार्वती की आराधना करता है, उसे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि भगवान शिव को पाने के लिए माता पार्वती ने कठोर तपस्या की थी, और सावन के महीने में भगवान शिव ने माता पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करने का वरदान दिया था। सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करने से वह जल्दी प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही, सावन सोमवार का व्रत करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और राहु-केतु के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है।

सावन सोमवार तारीख:

  • 22 जुलाई 2024: सावन का पहला सोमवार
  • 29 जुलाई 2024: सावन का दूसरा सोमवार
  • 5 अगस्त 2024: सावन का तीसरा सोमवार
  • 12 अगस्त 2024: सावन का चौथा सोमवार (संक्रांति के अनुसार, सावन का आखिरी सोमवार)
  • 19 अगस्त 2024: सावन का पांचवां सोमवार
Leave a Reply

Connect with Astrologer Parduman on Call or Chat for personalised detailed predictions.

Contact Details

Stay Conneted

    Shopping cart

    0
    image/svg+xml

    No products in the cart.

    Continue Shopping