बुध की चाल बदलने वाली है! इन राशियों के लिए होगा धन और प्रमोशन का धमाका!

ग्रहों के राजकुमार बुध हर 21 दिनों में राशि परिवर्तन करते हैं, और इसका असर हर राशि पर पड़ता है। बुध बुद्धि, व्यापार, एकाग्रता और तर्क-वितर्क का कारक हैं, इसलिए उनकी स्थिति में बदलाव का प्रभाव व्यापक होता है। सितंबर में बुध 4 तारीख को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से सूर्य ग्रहण चल रहा है, जिससे बुधादित्य राजयोग बनेगा। 20 सितंबर को बुध सिंह राशि में अस्त हो जाएंगे और फिर 23 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इस परिवर्तन से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध 20 सितंबर को सुबह 5:26 बजे कन्या राशि में अस्त होंगे और 27 अक्टूबर को पुनः उदित होंगे। आइए जानें, बुध के अस्त होने से किन राशियों को मिलेगा लाभ।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

वृषभ राशि में बुध छठे भाव में अस्त हो रहे हैं, जिससे इस राशि के जातकों के लिए सफलता के योग बन सकते हैं। करियर में लाभ के संकेत हैं, और परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। व्यापार में भी अच्छा मुनाफा होने की संभावना है, खासकर पार्टनरशिप में किए गए व्यापार में। लंबे समय से मंदी का सामना कर रहे बिजनेस में अब सुधार होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और धन संचित करने में सफलता मिलेगी। रिश्तों में चल रही समस्याएं भी हल हो सकती हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का अस्त होना लाभकारी साबित हो सकता है। धन संबंधी समस्याओं का समाधान हो सकता है और निजी जीवन की समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। करियर में लाभ और सराहना मिलने के आसार हैं, और उच्च अधिकारियों की प्रसंसा प्राप्त हो सकती है। नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में परिवार का पूरा समर्थन मिलेगा, जिससे मुनाफा बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा, और स्वास्थ्य में भी सुधार हो सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

धनु राशि के जातकों के लिए बुध का अस्त होना लाभकारी हो सकता है। करियर में चल रही समस्याएं समाप्त हो सकती हैं और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। व्यापार में भी अच्छी कमाई हो सकती है। लंबे समय से अटका हुआ प्रोजेक्ट पूरा होने के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Connect with Astrologer Parduman on Call or Chat for personalised detailed predictions.

More Posts

Contact Details

Stay Conneted

    Shopping cart

    0
    image/svg+xml

    No products in the cart.

    Continue Shopping