12 दिन बाद नवपंचम राजयोग बनने वाला है, जिससे इन राशियों का भाग्य चमकेगा और नौकरी में वृद्धि के प्रबल योग बनेंगे।

ग्रहों के सेनापति मंगल एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। जल्द ही मंगल वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उनका गुरु के साथ युति होगी। 22 जुलाई, सावन के पहले सोमवार, चंद्रमा के साथ मिलकर नवपंचम नामक राजयोग का निर्माण करेंगे। चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करते हैं और इस दौरान वे किसी न किसी ग्रह के साथ युति बनाते हैं। इस प्रकार नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस शुभ योग के बनने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे और धन-संपदा की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं नवपंचम योग बनने से किन राशियों को लाभ मिलेगा…

कर्क राशि (Kark Zodiac)

नवपंचम योग बनने से कर्क राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे और परिवार में चल रही अनबन समाप्त हो सकती है। सरकारीN नौकरी करने वाले जातकों की उच्च अधिकारियों से अच्छी बनेगी, जिससे भविष्य में काफी लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। आत्मविश्वास और साहस के बल पर कई समस्याओं से निजात पा सकते हैं और विभिन्न क्षेत्रों में सफलता पा सकते हैं। बुद्धि और कौशल से कोई बड़ा प्रोजेक्ट या डील हासिल कर सकते हैं। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में लाभ मिलने के आसार हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे जातक इस अवधि में बदलाव कर सकते हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

सावन में बना नवपंचम योग मकर राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नौकरी में तरक्की और पदोन्नति के योग बन रहे हैं। नई नौकरी तलाश रहे जातकों को भी लाभ मिल सकता है। कारोबार में भी काफी मुनाफा मिलने के आसार हैं। आय के नए स्रोत खुलेंगे और अपार धन संपदा की प्राप्ति होगी। लक्ष्य पाने में कामयाब हो सकते हैं। वरिष्ठ लोगों से अच्छी बनेगी, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लंबे समय से चल रहा वाद-विवाद समाप्त हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)

मंगल और चंद्रमा का नवपंचम योग वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती हैं और पैतृक संपत्ति मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। नया काम शुरू करने के लिए यह अवधि लाभकारी हो सकती है। दोस्तों का साथ अच्छा बीतेगा और लव लाइफ भी अच्छी रहेगी।

Leave a Reply

Connect with Astrologer Parduman on Call or Chat for personalised detailed predictions.

Contact Details

Stay Conneted

    Shopping cart

    0
    image/svg+xml

    No products in the cart.

    Continue Shopping