होली पर यह कर लें उपाय, जीवन में पैसा और शोहरत की कमी नहीं होगी

आपने सुना होगा कि होली के दिन नेगेटिव एनर्जी काम करती हैं। इसलिए आपने देखा होगा कि कुछ लोग तंत्र-मंत्र के फेर में दूसरों के साथ बुरा करने का सोचते हुए इसके जतन करते हैं मगर क्या आप जानते हैं कि होली पर अच्छी शक्तियां (पॉजिटिव एनर्जी) भी उतनी ही कारगर होती हैं। सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी ने बताया कि जो लोग जीवन में आगे बढ़ने की सोच रखते हैं वे होली पर पॉजिटिव एनर्जी को कन्ज्यूम कर सकते हैं। ऐसे करने से वे पैसा और शोहरत पाने के साथ आप घर में आई बीमारी को भी दूर भगा सकते हैं।

होली पर्व पर यह करें

– होली के दिन चांदी का सिक्का खरीदकर घर लाएं। होली के दिन ऐसा करने से घर में आर्थिक परेशानियां खत्म हो जाती हैं। इस सिक्के को लाल कपड़े में लपटेकर तिजोरी में रखें। आपकी तिजोरी मालामाल रहेगी।
– होली से पहले अपने घर में बांस का पौधा लाएं। बांस का पौधा घर में सौभाग्य लेकर आता है। इससे घर के सदस्य निरोगी रहते हैं।
– होली पर्व के दिन घर के मुख्य द्वार पर दो मुखी दीपक जलाएं। ऐसा करने से आय में वृद्धि के मार्ग खुलते हैं।
– भगवान विष्णु की भी पूजा करना चाहते हैं तो सबसे पहले श्री लक्ष्मी का पूजन करें। उसके बाद ही भगवान विष्णु की पूजा करना बेहतर है।
– फिर होली के दिन सुबह घर के मुख्य द्वार पर बंदनवार को बांध दें। इससे मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं। घर के मुख्य द्वार पर आम या फिर अशोक के पत्ते का बंदनवार लगा सकते हैं।
– होली के दिन मंदिर जाकर भगवान कृष्ण और राधा की मूर्तियों के दर्शन अवश्य करें। इससे पति-पत्नी के बीच भी राधा-कृष्ण की तरह अटूट प्रेम बना रहता है।
– फाग की पूर्व संध्या पर होनी वाली होलिका दहन में जरूर भाग लें। जलती हुई होलिकाग्नि के चारों ओर तीन परिक्रमा करें। ऐसा करने से आप पर बुरी शक्तियां जैसे जादू, टोने का असर समाप्त होता है।
– होली की राख को घर लेकर आएं और उस राख में पानी मिलाकर घर के हर कोने और दरवाजे पर छींटें दें।घर में नकारात्मक शक्तियों को प्रवेश नहीं होगा।
– होलिका की राख को माथे पर लगाएं। अपने दाहिने हाथ की प्रथम तीन उंगलियों को माथे के बाएं से दाएं ओर तीन रेखा (त्रिपुण्ड) खींचें। इसके बाद न तो दुश्मन आपका बुरा कर पाएगा और आप सालभर सेहतमंद रहेंगे।

Leave a Reply

Connect with Astrologer Parduman on Call or Chat for personalised detailed predictions.

More Posts

Contact Details

Stay Conneted

    Shopping cart

    0
    image/svg+xml

    No products in the cart.

    Continue Shopping