क्या आपके शरीर पर ये तिल हैं? जानें राजयोग और धन-प्रतिष्ठा का राज!

ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति से भविष्यवाणी की जाती है। इसी प्रकार, सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर के अंगों की बनावट और तिल के आकार के आधार पर फलित किया जाता है। कुछ शरीर के हिस्से ऐसे होते हैं, जहां तिल होना आपके सौभाग्य को बढ़ाता है। इन अंगों पर तिल होना विशेष माना जाता है, और ऐसे लोग अकूत धन- दौलत के मालिक होते हैं। आइए जानते हैं कि शरीर के कौन से अंगों पर तिल होना राजयोग की निशानी है।

दाहिने गाल पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, दाहिने गाल पर तिल होना भाग्यशाली माना जाता है। ऐसे व्यक्ति समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं और लगभग 35 वर्ष की आयु के बाद सभी भौतिक सुखों का अनुभव करते हैं। साथ ही, ये लोग अकूत धन- दौलत के स्वामी होते हैं।

ठोड़ी पर तिल होना

ठोड़ी पर तिल होना अत्यंत शुभ माना जाता है। जिन लोगों की ठोड़ी पर तिल होता है, उन्हें जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है। इनकी आर्थिक स्थिति भी काफी अच्छी होती है, और इन्हें पैसा कमाने का गहरा जुनून रहता है। ऐसे लोग अपने जीवनसाथी से बहुत प्यार करते हैं और उनके साथ बेहतरीन तालमेल बना कर रखते हैं।

हथेली के बीचों-बीच तिल होना

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली के बीचों-बीच तिल होना अत्यंत मंगलकारी होता है। ऐसे लोगों को हमेशा किस्मत का साथ मिलता है और वे अपनी मेहनत से समाज में एक अलग पहचान बनाते हैं। अगर मुट्ठी बंद करते समय हथेली में तिल प्रकट होता है, तो ऐसे व्यक्ति जीवनभर भरपूर कमाई करते हैं और सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति करते हैं।

नाक पर तिल
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की नाक पर तिल होता है, वे भाग्यशाली होते हैं। विशेष रूप से, जिनकी नाक के अग्रभाग पर तिल होता है, उन्हें जीवन में सभी सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। ये लोग धार्मिक स्वभाव के होते हैं और कम पैसे कमाकर भी संतुष्ट रहते हैं।

अंगूठे पर तिल होना
अंगूठे पर तिल होना राजयोग की निशानी माना जाता है। जिन व्यक्तियों के अंगूठे के बीचों-बीच तिल होता है, उन्हें हमेशा भाग्य का साथ मिलता है। ऐसे लोग अकूत धन- दौलत के स्वामी होते हैं।

Leave a Reply

Connect with Astrologer Parduman on Call or Chat for personalised detailed predictions.

Contact Details

Stay Conneted

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping