कर्मफलदाता शनि को सबसे क्रूर और धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में लगभग ढाई साल तक रहते हैं, जिससे उनका प्रभाव हर राशि पर लंबे समय तक रहता है। शनि ही एकमात्र ऐसा ग्रह है जिसके पास शनि साढ़े साती और ढैय्या का अधिकार है। इसलिए, हर व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक बार शनि की महादशा, शनि दोष, या साढ़े साती का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में, शनि अपनी स्वराशि कुंभ में स्थित हैं और अगले साल, यानी 2025 के मार्च तक यहीं रहेंगे। इसके बाद शनि राशि परिवर्तन कर गुरु की राशि, मीन, में प्रवेश करेंगे। शनि के मीन राशि में जाने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं, शनि के इस परिवर्तन से किन राशियों को सबसे अधिक लाभ होने वाला है…
द्रिक पंचांग के अनुसार, शनि 29 मार्च को रात 11 बजकर 1 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 3 जून 2027 तक इसी राशि में रहेंगे। इस परिवर्तन के साथ, कुछ राशियों को साढ़े साती और ढैय्या से राहत मिलेगी, जबकि कुछ अन्य राशियां इसकी चपेट में आ जाएंगी।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
शनि का मीन राशि में प्रवेश इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। जो कार्य लंबे समय से अटके हुए थे, वे अब सफलतापूर्वक पूरे हो सकते हैं। जीवन में आई बड़ी चुनौतियों से अब मुक्ति मिल सकती है, और खुशियों का आगमन होगा। इस दौरान आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप हर क्षेत्र में सफल होंगे और अपनी बात प्रभावी ढंग से रख पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और प्रयासों को उच्च अधिकारी सराहेंगे, जिससे आपको पदोन्नति और नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो सफलता मिल सकती है। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए यह समय उत्तम रहेगा, और विभिन्न माध्यमों से धन लाभ हो सकता है।
कन्या राशि (Virgo Zodiac)
शनि का मीन राशि में प्रवेश इस राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह अवधि लाभकारी सिद्ध हो सकती है, जिसमें नई नौकरी या स्थानांतरण की संभावना है। आपकी प्रतिभा के अनुसार आपको अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा, और भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। हालांकि, माता-पिता से सहयोग मिलने की संभावना कम है। व्यवसाय में लाभ की संभावनाएं प्रबल हैं, और आप अपनी रणनीतियों के माध्यम से कोई बड़ी डील या प्रोजेक्ट हासिल कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। माता-पिता के साथ किसी मुद्दे पर विवाद हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि का मीन राशि में प्रवेश शुभ परिणाम देगा। आपका व्यक्तित्व निखरेगा और आप अकेले समय बिताकर खुद को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे। इस दौरान आप कुछ नया सीखने और खोजने की ओर अग्रसर होंगे। यह वर्ष आपके जीवन में खुशियों से भरा रहेगा। धन संबंधित मामलों में भी आपको लाभ मिलेगा, और आपकी मेहनत का फल आपको अवश्य प्राप्त होगा।